जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Channel Join Now
जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


प्रयागराज, 04 मई (हि.स)। जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर अभय प्रताप सिंह प्रथम नोडल ऑफिसर लोक अदालत-एडीजे व प्रदीप्ति सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार पूरे जनपद में किया जाएगा। समस्त जनमानस से अनुरोध है शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित हो कर उसका निस्तारण कराएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story