राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी


नोएडा, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद गौतमबुद्ध नगर में समान कार्य-समान वेतन और नियमित करने समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल में लगभग 450 कर्मचारी शामिल हैं।

एनएचएम के कर्मचारियों के संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मतलूब अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पूर्व में पत्र भेजा गया था। इसमें दस वर्ष से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, वेतन वृद्धि, समान कार्य के लिए समान वेतन, महंगाई भत्ता, कैशलेस चिकित्सा सुविधा में दस लाख रुपये के बीमा की व्यवस्था, ईपीएफ, एचआरए व ग्रेचुएटी का लाभ दिलाने की मांग की गई थी। सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी, हड़ताल जारी रहेगी। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि नियमित कर्मचारी लगातार सेवा दे रहे हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज संबंधी किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762258 Articles

Share this story