देवर्षि नारद थे पत्रकारिता के जनक : मुरार त्रिपाठी

WhatsApp Channel Join Now
देवर्षि नारद थे पत्रकारिता के जनक : मुरार त्रिपाठी


सुलतानपुर, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आद्य पत्रकार देवर्षि नारद के जन्माेत्सव पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में काशी प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख मुरार त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद विश्व पत्रकारिता के आद्य पत्रकार थे, जिनकी पत्रकारिता लोकमंगलकारी और निष्पक्ष रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुई।

श्री त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में बताया कि नारद जी लोक कल्याणकारी संदेशवाहक और लोक संचारक के रूप में जाने जाते थे। उनकी पत्रकारिता सज्जनों की रक्षक और दुष्टों का विनाश करने वाली थी। उन्होंने देवर्षि नारद को आद्य पत्रकार और प्रथम समाचार प्रदाता माना।

श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि सोशल मीडिया के आगमन से पत्रकारिता में नारदीय परंपरा और भी प्रासंगिक हो गई है। उन्होंने पत्रकारिता को एक चुनौतीपूर्ण कार्य बताते हुए निष्पक्ष और लोकमंगलकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बाल किशोर झा ने की। संघ के विभाग संघचालक डॉ. ए.के. सिंह ने कार्यक्रम का समापन किया, जबकि सह जिला कार्यवाह शक्ति पाठक ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ. राधाकृष्ण मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख नीरज त्रिपाठी, नगर प्रचारक सुशील, अभिषेक शुक्ल, देवेंद्र पाठक, विजय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पत्रकारों में जितेंद्र श्रीवास्तव, संजय तिवारी, अवधेश शुक्ल, विनय सिंह, सतीश पांडेय, रवि श्रीवास्तव, विजय पांडेय और दिनेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story