यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस


मुरादाबाद, 06 जुलाई (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या (17631) एवं (17632) नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।

रेलगाड़ी संख्या (17631) नांदेड-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 जुलाई से प्रत्येक रविवार को और (17632) टनकपुर- नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि रेल गाड़ी संख्या 17631 नांदेड - टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस नांदेड से रात्रि 11:40 पर चलेगी और पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन कासगंज बदायूं बरेली जंक्शन इज्जत नगर पीलीभीत खटीमा स्टेशन पर ठहराव लेते हुए तीसरे दिन सुबह 5:55 पर टनकपुर पहुंचेगी।

वही, वापसी में 17632 टनकपुर - नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस टनकपुर से सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी और उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन शाम 4 बजे नांदेड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story