जौनपुर में 123 ईदगाहों, 292 मस्जिदों में नमाज शांति पूर्वक अता हुई

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर में 123 ईदगाहों, 292 मस्जिदों में नमाज शांति पूर्वक अता हुई


जौनपुर में 123 ईदगाहों, 292 मस्जिदों में नमाज शांति पूर्वक अता हुई


जौनपुर में 123 ईदगाहों, 292 मस्जिदों में नमाज शांति पूर्वक अता हुई


जौनपुर, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले भर की 123 ईदगाहों और 292 मस्जिदों में सामूहिक नमाज अता की गई। मुख्य नमाज मछलीशहर स्थित शाही ईदगाह में सुबह संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

शाही ईदगाह पर बड़ी मस्जिद के कारी जलालुद्दीन ने नमाज के बाद खुतबा दिया और देश में अमन, चैन तथा भाईचारे के लिए दुआ करवाई। नमाज के उपरांत लोगों ने अपने घरों में बकरों की कुर्बानी दी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि बकरीद के मौके पर संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व त्याग, सेवा और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देता है और सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह हर उस मुसलमान मर्द और औरत के लिए जरूरी है, जिसके पास एक तयशुदा रकम या उसके बराबर की संपत्ति (सोना, चांदी या नकद) हो। इसे आर्थिक क्षमता से जुड़ी एक धार्मिक जिम्मेदारी माना जाता है।

त्योहार को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। नए कपड़ों में सजे बच्चे इठलाते हुए नजर आए और ईदी मिलने के बाद अपने उपहारों की खूबियां एक-दूसरे को बताने में व्यस्त रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story