नजीबाबाद-गजरौला एक्सप्रेस 45 दिनों तक रहेगी निरस्त
Nov 20, 2026, 22:24 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर पासिंग लाइन की मरम्मत के कारण रेलगाड़ी संख्या 54384 नजीबाबाद- गजरौला व 54381 गजरौला- नजीबाबाद का संचालन 45 दिनों तक प्रभावित रहेगा। दोनों ट्रेन 45 दिन निरस्त रहेंगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर पासिंग लाइन की मरम्मत का कार्य 22 नवंबर से 5 जनवरी तक किया जाना है, जिसके चलते रेलगाड़ी संख्या 54384 नजीबाबाद-गजरौला 21 नवंबर से 6 जनवरी तक और ट्रेन संख्या 54381 गजरौला नजीबाबाद 22 नवंबर से 7 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

