नैमिषारण्य 88 हजार ऋषियों की पावन तपोभूमि के रूप में विख्यात : प्रेम शंकर झा

WhatsApp Channel Join Now
नैमिषारण्य 88 हजार ऋषियों की पावन तपोभूमि के रूप में विख्यात : प्रेम शंकर झा


नैमिषारण्य 88 हजार ऋषियों की पावन तपोभूमि के रूप में विख्यात : प्रेम शंकर झा


- यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प

मुरादाबाद, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व से जुड़े नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन पर बुधवार को हर्षोल्लास के साथ ‘स्टेशन महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ, जिसे मंडल सांस्कृतिक संगठन की टीम ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम शंकर झा एवं विद्यालय के बच्चों ने केक काटकर समारोह की खुशियाँ साझा कीं। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम शंकर झा ने कहा कि नैमिषारण्य 88,000 ऋषियों की पावन तपोभूमि के रूप में विख्यात है।

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने आगे कहा कि यह स्थान देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित करना तथा देश के विभिन्न भागों से आने वाले श्रद्धालुओं की रेल यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्टेशन की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करना है।

इसके उपरांत अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम शंकर झा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय एसजी वाजपेयी, स्वर्गीय दीनदयाल, स्वर्गीय श्याम सुंदर, स्वर्गीय मुरलीधर जी एवं स्वर्गीय गुलजारीलालृके परिजनों तथा रेलवे में अपनी सेवाएँ पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मियों श्री जेएन मिश्रा, उमाशंकर, सतीश चंद्र त्रिपाठी एवं रामकिशन को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं रेलवे के विकास में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मंच से संचालन राकेश बलौदी, मुख्य हित निरीक्षक मुरादाबाद द्वारा किया गया।

समारोह में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) विपिन शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (द्वितीय) मनतेश कुमार मीना, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अंकित शर्मा सहित अन्य रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडल सांस्कृतिक संगठन की टीम ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768503 Articles

Share this story