मुख्य सचिव ने ली नायल की 26वीं बोर्ड बैठक, तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मुख्य सचिव ने ली नायल की 26वीं बोर्ड बैठक, तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश


लखनऊ, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 26वीं बोर्ड बैठक लोक भवन में आयोजित की गई।

बोर्ड बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा कृष्णा करुणेश को नायल में निदेशक के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही, जेवर एयरपोर्ट के आगामी 28 मार्च को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लोकार्पण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा एन.जी. रवि कुमार, सीईओ यमुना प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, नोडल ऑफिसर जेवर एयरपोर्ट शैलेन्द्र कुमार भाटिया ने ऑनलाईन प्रतिभाग किया। निदेशक नागरिक उड्डयन ईशान प्रताप सिंह ने बैठक में भौतिक रूप से बैठक में प्रतिभाग किया और परियोजना की प्रगति से अवगत कराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story