नगला दुर्जिया के युवक की मथुरा में मौत

WhatsApp Channel Join Now
नगला दुर्जिया के युवक की मथुरा में मौत


हाथरस, 30 अगस्त (हि.स.)। मथुरा में हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के त्योहार पर राजस्थान से छुट्टी लेकर अपने गांव लौट रहा था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके पैतृक गांव नगला दुर्जिया पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया निवासी देवेंद्र सिंह राजस्थान की एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार 29 अगस्त की रात वह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र में गांव पिरसुआ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर चोटें लगने से देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान नगला दुर्जिया निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

देवेंद्र का शव रविवार को गांव पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। रक्षाबंधन की खुशियां पल भर में शोक में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दुर्घटना से देवेंद्र की तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story