मुरादाबाद में बनेगा आधुनिक जिला कारागार

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में बनेगा आधुनिक जिला कारागार


मुरादाबाद, 22 फरवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे क्षेत्र स्थित मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर सिरसखेड़ा में आधुनिक जिला कारागार बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी अनुज सिंह रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीडी भवन खंड की तरफ से शासन स्तर पर व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसके तहत मुरादाबाद व शाहजहांपुर में नए जिला कारागार बनाने के लिए फाइल को उच्च स्तर पर भेज दिया गया है। अब शासन की मंजूरी मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जिले की नई जेल 97.15 एकड़ में बनेगी, जिसकी क्षमता तीन हजार कैदियों के रहने के लिए होगी। पड़ोसी जनपद संभल और अमरोहा में अभी तक जेल नहीं बनी हुई है। इसी वजह से मुरादाबाद जिला कारागार में लंबे समय से क्षमता से 5 गुना अधिक कैदी बंद हैं। इसके साथ ही मुरादाबाद की जेल में महिला कैदियों के लिए अस्पताल की भी सुविधा नहीं हैं, नई जेल में महिला कैदियों के बारे में भी अस्पताल होगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story