मुरादाबाद में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू


मुरादाबाद, 08 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में रविवार को एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसमें भाजपाइयों ने देश के संसाधन को बचाना है एक राष्ट्र एक चुनाव कराना है, बार-बार का खर्चा भारी एक चुनाव है समझदारी आदि स्लोगन लिखे।

एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत अभियान के महानगर समन्वयक धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रहित व देशहित में एक राष्ट्र एक चुनाव बहुत आवश्यक है। इस अभियान के समर्थन में विभिन्न कार्यक्रमों के श्रेणी में दीवार लेखन कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है।

इस मौके पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुरेंद्र बिश्नोई, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित्त, डॉ पुनीत गुप्ता, योगेश शर्मा, अभय भटनागर, अनूप खन्ना, सौरभ शर्मा, संजय मल्होत्रा, धीरज भटनागर, संजीव अग्रवाल, प्रवीण बोरा, पंकज शर्मा आदि मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story