मुरादाबाद में 22 फरवरी को मेगा शिविर का शुभारम्भ करेंगे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी
Feb 21, 2026, 17:25 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। सिविल लाइन स्थित पंचायत भवन सभागार में 22 फरवरी को मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारम्भ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी करेंगे।
जनपद न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी के निर्देशन में शनिवार को तहसील कांठ, सदर, ठाकुरद्वारा और बिलारी में प्री-कैम्प आयोजित किए गए।
प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत भवन में रविवार को विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ न्यायमूर्ति नीरज तिवारी करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

