मुरादाबाद महानगर में 700 से अधिक बूथों पर 10,500 लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात
मुरादाबाद, 22 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131 वां संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 700 से अधिक बूथों पर 10,500 से अधिक लोगों के द्वारा सुना गया। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात भाजपा पदाधिकारी व्यंजन प्रतिनिधियों ने नवमतदाताओं के फॉर्म 6 भरवाए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 131 वें एपिसोड में पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले त्योहारों को लेकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और वोकल फॉर लोकल का मंत्र याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली समेत कई त्योहारों में विदेशी सामान की भरमार हो गई है। ऐसे उत्पादों को त्योहारों से दूर रखकर स्वदेशी अपनाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि जब लोग स्वदेशी खरीदते हैं, तो वे देश को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान को भी मजबूत करते हैं।
भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आज मन की बात कार्यक्रम में कहा कि इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और जल्द ही होली का त्योहार भी आने वाला है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि परिवार और अपनों के साथ मिलकर प्रेम, सद्भाव और खुशी के साथ त्योहार मनाएं।
मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली चौहान, उप्र गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता आदि भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

