मुलायम सिंह यादव की जयंती पर 22 नवंबर को जिलों में कार्यक्रम करेगी सपा, प्रदेश कार्यालय न आने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर 22 नवंबर को जिलों में कार्यक्रम करेगी सपा, प्रदेश कार्यालय न आने के निर्देश


लखनऊ, 17 नवंबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की जयंती 22 नवंबर को प्रदेशभर में मनाएगी। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से बताया गया कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नेताजी की जयंती पर अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जयंती के अवसर पर कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय न आए। सभी को अपने गृह जनपद और संबंधित क्षेत्रों में ही कार्यक्रमों के आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पार्टी ने जयंती कार्यक्रमों के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक योगदान को याद करने के साथ ही उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की है। सपा नेतृत्व ने प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने को कहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778920 Articles

Share this story