हाथरस : मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 141 नए आवेदन स्वीकृत, पात्र बच्चों को मिलेंगे 2,500 रुपये प्रतिमाह

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 141 नए आवेदन स्वीकृत, पात्र बच्चों को मिलेंगे 2,500 रुपये प्रतिमाह


-पात्र बच्चों को मिलेंगे 2,500 रुपये प्रतिमाह

हाथरस, 14 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की पहल पर योजना के अंतर्गत 141 नए आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। योजना का उद्देश्य अनाथ और एकल परिवारों के पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है।

योजना के तहत पात्र बच्चों को भरण-पोषण, शिक्षा और चिकित्सा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए 2,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली त्रैमासिक किस्त के अंतर्गत जनपद के 968 बच्चों को कुल 71.60 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। इससे पहले अगस्त माह में 114 नए बच्चों के आवेदन स्वीकृत किए गए थे। अब 141 नए आवेदनों की स्वीकृति के बाद प्रशासन का प्रयास है कि योजना का लाभ सभी पात्र बच्चों तक पहुंचे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार, निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को योजना का लाभ दिया जाता है। निर्धारित नियमों के अंतर्गत 18 से 23 वर्ष तक के पात्र युवाओं को भी सहायता मिल सकती है, बशर्ते उन्होंने 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक में प्रवेश लिया हो या नीट, जेईई जैसी निर्धारित प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण की हों। एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को पात्रता की शर्तें पूरी होने तक सहायता देने का प्रावधान है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760910 Articles

Share this story