पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 19 मई को आएंगे प्रयागराज
May 18, 2026, 22:25 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
प्रयागराज, 18 मई (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 19 मई को दोपहर 12 बजे वंदे भारत ट्रेन से प्रयागराज जंक्शन आएंगे।
यह जानकारी भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने देते हुए बताया कि नकवी 12:30 बजे चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और शाम 5 बजे भाजपा नेता रामजी केसरवानी के नवनिर्मित होटल जीरो रोड जाएंगे। इस बीच अपने निजी कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

