एनसीआर : मुदित चन्द्रा ने संभाला प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी का पदभार

WhatsApp Channel Join Now
एनसीआर : मुदित चन्द्रा ने संभाला प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी का पदभार


प्रयागराज, 26 जून (हि.स.)। मुदित चन्द्रा ने उत्तर मध्य रेलवे में सोमवार को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है।

श्री चन्द्रा सिविल सेवा परीक्षा 1998 बैच के आईआरपीएस अधिकारी हैं। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा संत जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज से रही है। तत्पश्चात इन्होंने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज से बीई (मैकेनिकल) की डिग्री प्राप्त की है।

प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर ज्वाइन करने के पूर्व श्री चन्द्रा अपर मण्डल रेल प्रबंधक, आगरा के पद पर कार्यरत थे। इसके पूर्व इन्होंने उप महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रयागराज, आगरा एवं झांसी के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्याकान्त/आकाश

Share this story