सांसद रमेश अवस्थी ने कोयला नगर में 2.37 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
सांसद रमेश अवस्थी ने कोयला नगर में 2.37 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास


कानपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। छावनी विधानसभा क्षेत्र के कोयला नगर में रविवार को विकास की नई इबारत लिखी गई। कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए दो करोड़ 37 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय जनता ने अपने सांसद का भव्य स्वागत किया।

जनता का सेवक बनकर करूंगा कानपुर का सर्वांगीण विकास शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद रमेश अवस्थी भावुक नजर आए। उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं खुद को सांसद नहीं, बल्कि जनता जनार्दन का सेवक मानता हूं। आपने इस सेवक को चुनकर संसद भेजा है, और कानपुर का सर्वांगीण विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विकास की यह धारा रुकने वाली नहीं है।

कोयला नगर में होने वाले ये विकास कार्य जिला अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (डूडा) की योजना के अंतर्गत कराए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से सड़कों का निर्माण, जल निकासी के लिए नालियों का सुदृढ़ीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को जलभराव और जर्जर रास्तों जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

कार्यक्रम में शिवराम सिंह (भाजपा जिलाध्यक्ष), रघुनंदन भदोरिया (पूर्व विधायक), अनूप अवस्थी (क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी) राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, आलोक वर्मा, सुमीत तिवारी दीपक शुक्ला, जयंत दीक्षित, राघव द्विवेदी, हितेश द्विवेदी, गोलू शुक्ला, निर्मल चौधरी रचित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story