उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बनने जा रही भाजपा सरकार : हेमा मालिनी

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बनने जा रही भाजपा सरकार : हेमा मालिनी


मथुरा, 16 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में मथुरा के परखम गांव में पार्टी की दो दिवसीय योजना बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्र और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सोमवार दोपहर बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने पत्रकाराें से बातचीत में बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। उन्होंने दो दिवसीय बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसी के माध्यम से विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की नींव रखी जाएगी।

सांसद हेमा मालिनी ने आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस तरह से जनता के हित और विकास के लिए काम करती आई है, उसी क्रम में आगे भी निरंतर कार्य करती रहेगी। हालांकि, जब उनसे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुप्पी साधे रखी।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778283 Articles

Share this story