उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर, 2027 में जवाब देगी जनता : चंद्रशेखर आजाद

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर, 2027 में जवाब देगी जनता : चंद्रशेखर आजाद


उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर, 2027 में जवाब देगी जनता : चंद्रशेखर आजाद


उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर, 2027 में जवाब देगी जनता : चंद्रशेखर आजाद




जौनपुर, 25 फरवरी ( हि.स.)। यूपी के जौनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को मीरगंज स्थित इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। दोपहर करीब 1:40 बजे उनका काफिला सभा स्थल पहुंचा, जहां नीले झंडों के साथ समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सभा में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे क्षेत्रीय राजनीतिक हलकों में हलचल देखी गई।

जनसभा में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए आजाद ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि डिग्रीधारी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि सरकार उन्हें अवसर देने के बजाय गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं का अपमान देश का अपमान है।

प्रशासनिक व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों के कार्य-परिस्थितियों का मुद्दा उठाया। आजाद ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पुलिसकर्मियों का शोषण समाप्त किया जाएगा और उनकी ड्यूटी आठ घंटे निर्धारित की जाएगी। उन्होंने पुलिस से “मानवीय व्यवहार” सुनिश्चित करने की बात कही। सभा में उन्होंने ‘मनुवाद’ पर प्रहार करते हुए समर्थकों से एकजुट होने का आह्वान किया और नारा दिया—“न मनुवादियों को वोट देंगे, न नोट देंगे।” उन्होंने दावा किया कि बहुजन समाज अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है।मीडिया से बातचीत में आजाद ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। उनका दावा था कि यदि आज चुनाव हों तो उनकी पार्टी सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरेगी। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर है तथा जनता 2027 में जवाब देगी।स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के प्रकरण पर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। यूपी की सरकार धर्म की अफीम चटाकर जातीय जुल्म कर रही है ,ये बात किसी से छिपी नहीं है ,किसी को गोली मारो और किसी को जेल भेज दो। यूजीसी नियमों और छात्रों की सुरक्षा के मुद्दे पर देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही। सभा को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story