पीसी जोशी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

WhatsApp Channel Join Now
पीसी जोशी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर


प्रयागराज, 04 मई (हि.स)। निवर्तमान लोकसभा सांसद, प्रयागराज व पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार प्रो० रीता बहुगुणा जोशी के पति पी० सी० जोशी का आज सोमवार प्रातः 07 बजे, एसजीपीजीआई, लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया।

भाजपा प्रयागराज यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया है कि दिवंगत श्री जोशी का पार्थिव शरीर आज सायं 04 बजे प्रयागराज पहुँचेगा तथा उनकी अंत्येष्टि 05 मई को प्रातः प्रयागराज में सम्पन्न होगी।

उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story