कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत


हाथरस, 18 अप्रैल (हि.स.)। सादाबाद थाना क्षेत्र में मथुरा रोड पर कस्बा बिसावर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 02 बजे हुई। मृतक की पहचान सादाबाद के गांव टिकैत निवासी 30 वर्षीय कृष्णवीर पुत्र ओंकार सिंह के रूप में हुई है।

कृष्णवीर खेती किसानी का काम करता था। वह दोपहर में अपनी बाइक से खेत जा रहा था। बिसावर के निकट एक कोल्ड स्टोरेज के सामने से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से कृष्ण वीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कृष्ण वीर अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के लोगों में मातम छा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और परिजनाें की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story