अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले की मौत


हमीरपुर, 22 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ हमीरपुर मार्ग में छानी गांव के पास सोमवार को बाइक सवार जीजा साला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

थाना ललपुरा के स्वासा गांव निवासी श्रीचंद (40) पुत्र मुनीराम अपने ममेरे जीजा कानपुर देहात के डेरापुर गांव निवासी विवेक प्रजापति (35) पुत्र शिवराम प्रजापति के साथ किसी कार्य से स्वासा गांव से बाइक में सवार होकर छानी की ओर सोमवार को शाम पांच बजे के करीब जा रहे थे। तभी स्वासा छानी गांव के मध्य बाइक में पीछे से किसी अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए और मौके पर ही जीजा साले की दर्दनाक मौत हो गई है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शवाें को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे मौदहा सीओ राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि शवाें को पीएम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story