मोटर साइकिल डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत, दो घायल
सुलतानपुर, 28 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना
दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक बुलेट मोटरसाइकिल तीन युवक डिवाइडर से टकराकर टकरा गए। घायलों में एक युवक की मौत हो गयी।
क्षेत्राधिकारी कादीपुर ने शनिवार को बताया कि दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 165 पर एक बुलेट मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति बांगरमऊ उन्नाव जा रहे थे। रास्ते में डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों में आमिर (32) की मृत्यु हो गई जबकि अर्पित मिश्रा ( 22) और सागर गुप्ता घायल हो गया। जिनका सीएचसी दोस्तपुर में इलाज चल रहा है । पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

