मां की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी महिला ने फांसी लगा दी जान

WhatsApp Channel Join Now
मां की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी महिला ने फांसी लगा दी जान


फर्रुखाबाद, 28 मार्च (हि.स.)। बढ़पुर विकास खंड क्षेत्र के धंसुआ गांव में शनिवार एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों का कहना कि मां की मौत का सदमा महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी, जिस वजह से उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि यदुवीर की पत्नी उमा देवी (50) ने फांसी लगाई थी। सूचना मिलने पर बेटे दीपक ने अपनी मां को फांसी के फंदे से उतारा और तत्काल लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गई। पति यदुवीर ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उमा देवी की मां का निधन हो गया था। इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं और बाद में बीमार भी पड़ गई थीं। मां की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाने पर बेटी ने अपनी जान दे दी है। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story