हमीरपुर में बच्ची को जहर खिलाने के बाद मां ने भी खाया जहर

WhatsApp Channel Join Now

लगातार तीन बेटियां होने पर उठाया मां ने खौफनाक कदम, दोनों रेफर

हमीरपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में लगातार तीन बेटियां पैदा होने के तनाव के चलते शनिवार को मां ने बेटी को जहरीला पदार्थ खिला स्वयं भी खा लिया जिससे दोनों की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मौदहा क्षेत्र में शनिवार को उस समय हडकंप मच गया, जब कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहरका निवासी श्याम बाबू की पत्नी सुशीला ने पांच साल की मासूम बच्ची निधि को जहरीला पदार्थ खिलाकर स्वयं भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों की हालत बिगडने पर दोनों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ से मां और बेटी की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से मां और बच्ची को हालत नाजुक होने पर कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुशीला को लगातार तीन बच्चियां हो गई थीं जिसको लेकर पति पत्नी दोनों तनाव में रहते थे।

इसी वजह से आत्महत्या करने की कोशिश की गई है। फिलहाल महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के पति श्यामबाबू ने बताया कि, उसके तीन बेटियां हैं जिनमे निधि पांच वर्ष की है और शशि तीन वर्ष और अभी डेढ महीने पहले पैदा हुई आकांक्षा है। जबकि वह बारह बीघा खेती का काश्तकार है और खेती कर परिवार चलाता है। उधर मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story