मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए 80 से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए 80 से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया आवेदन


नोएडा, 02 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए जनपद में अब तक 80 से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इनके लिए एक से सात जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसका परिणाम 11 जुलाई को आएगा। दोनों केंद्राें पर 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

इस योजना के तहत यूपीएससी, नीट, जेईई और यूपीपीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए दो जगह पर कोचिंग संचालित होंगी। यूपीएससी, नीट और जेईई की कक्षाएं मिहिर भोज इंटर कॉलेज और यूपीएससी की विशेष कक्षाएं सेक्टर-37 स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी में चलेंगी। इन केंद्रों पर विषय विशेषज्ञ छात्रों को परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और इंटरव्यू तक की तैयारी कराएंगे।

योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसका उद्देश्य ऐसे अभ्यर्थियाें को अवसर देना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। बीते तीन वर्षों में 30 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन यूपीएससी, नीट, यूपीपीसीएस और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए हुआ है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर के समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने मंगलवार काे बताया कि योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी वरिष्ठ सहायक साराश श्रीवास्तव से 8860517148 और कोर्स कोऑर्डिनेटर दीपांशु सिंह से 8800770498 पर संपर्क कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story