मुरादाबाद : ग्यारह सेक्टर में बंटेगा ईदगाह क्षेत्र, 100 कैमरों से होगी निगरानी

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : ग्यारह सेक्टर में बंटेगा ईदगाह क्षेत्र, 100 कैमरों से होगी निगरानी


--सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह के आसपास वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित : एसपी ट्रैफिक

मुरादाबाद, 27 मई (हि.स.)। मुरादाबाद में बकरीद की नमाज के मद्देनजर ईदगाह और उसके आसपास के क्षेत्र को 11 सेक्टर में बांट दिया गया है। इस पूरे क्षेत्र में 100 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा पूरे बीस सेक्टर में बांटा गया है। 10 सीओ के नेतृत्व में करीब 500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। ईदगाह क्षेत्र में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी निगरानी करेंगें। एसपी ट्रैफिक के अनुसार 28 मई को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह के आसपास वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बुधवार को बताया कि ईदगाह और उसके आसपास के क्षेत्र को 11 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी (सीओ) और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को दी गई है। दस सीओ के नेतृत्व में करीब 500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ईदगाह के सामने स्थित बिल्डिंग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से नियमित निगरानी की जाएगी। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी।

बकरीद के दिन नमाज के दौरान ईदगाह रोड पर यातायात बंद रहेगा। इसके अलावा 28 मई की सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह के आसपास वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

वहीं पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन करने के लिए जगह-जगह यातायात पुलिस के सिपाही तैनात रहेंगे और ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर भी लगाए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story