मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर रेलखंड विंडो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने मुरादाबाद-गढ़मुक्तेश्वर रेलखंड विंडो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण


मुरादाबाद, 19 अगस्त (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को मुरादाबाद से गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलखंड में संरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहनता से अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला एवं अमरोहा स्टेशनों पर किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों का भी गहन निरीक्षण किया।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान रेल पथ की स्थिति, ट्रैक की संरक्षा, कर्व एवं टर्नआउट की स्थिति, ट्रैक के आसपास की स्थिति, समपार/लेवल क्रॉसिंग से संबंधित सुरक्षा व्यवस्थाओं, सिग्नल एवं दूरसंचार उपकरणों, ओवरहेड उपकरणों तथा रेल परिचालन से जुड़े अन्य संरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। साथ ही रेल लाइन के आसपास अतिक्रमण, अनाधिकृत गतिविधियों, साफ-सफाई एवं अन्य संभावित सुरक्षा जोखिमों का भी अवलोकन किया गया।

गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन के निकट गंगा नदी पर बने रेल ब्रिज का भी निरीक्षण किया गया। ब्रिज निरीक्षण के दौरान ब्रिज की समग्र संरचनात्मक स्थिति, रेल पथ एवं ब्रिज की स्थिति, गार्डर/सुपरस्ट्रक्चर, बेयरिंग, एक्सपेंशन ज्वाइंट तथा नदी के जलस्तर एवं बहाव से संबंधित स्थिति का अवलोकन किया गया। ब्रिज की सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा आवश्यक रखरखाव कार्य समयब( रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टेशन बिल्डिंग ड्रॉइंग एवं कार्यों की प्रगति के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा यात्रियों के लिए प्रस्तावित सुविधाओं का अवलोकन करते हुए शेष कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story