राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को सदैव स्मरण रखें : आकाश पाल

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को सदैव स्मरण रखें : आकाश पाल


मुरादाबाद, 10 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद जिला इकाई के मंडल पाकबड़ा द्वारा “हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा” अभियान के अंतर्गत सोमवार शाम को तिरंगा यात्रा निकाल आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को सदैव स्मरण रखने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बड़ा मंदिर, पाकबड़ा से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चामुंडा शिशु मंदिर, पाकबड़ा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा” अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह , सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजय भान सिंह, चौधरी हुकुम सिंह, कार्यक्रम संयोजक चकित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला उपाध्यक्ष मयूर भाटिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, श्याम रुहेला, सुमित दिवाकर, विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, प्रज्ञात चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अर्पित चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story