बंदरों के हमले से बचने के लिए युवक छत से कूदा, मौत

WhatsApp Channel Join Now
बंदरों के हमले से बचने के लिए युवक छत से कूदा, मौत


फर्रुखाबाद, 13 जुलाई (हि.स.)। कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात शो रूम संचालक बन्दरों के झुंड से बचने के लिए खाली प्लॉट पर कूद गए। गम्भीर घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

ठंडी सड़क स्थित फैशन वर्ल्ड शोरूम के स्वामी जगदीश यादव (52) पानी की टंकी का लीकेज देखने छत पर गए थे। उसी समय बंदरों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बचने के प्रयास में वह छत से पड़ोस के खाली प्लॉट में जा गिरे।

गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बंदरों के हमले से बचने के लिए वह कूद गए थे, जिससे शोरूम संचालक की मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना भेज दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story