बाराबंकी : देवा मेले की आतिशबाजी प्रतियोगिता में मोहम्मद आजम ने मारी बाजी
बाराबंकी , 05 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में देवा मेले की आतिशबाजी प्रतियोगिता में मोहम्मद आजम ने बाजी
जीती है। देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 के समापन अवसर पर आयोजित इको-फ्रेंडली आतिशबाजी प्रतियोगिता में नौ आतिशबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।
प्रतियोगिता में मोहम्मद आजम ने प्रथम स्थान हासिल कर 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। गुलाम वारिस दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें 20 हजार रुपये तथा मोहम्मद जावेद ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया।
पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में जैदपुर और बाराबंकी के नौ आतिशबाजों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

