मुरादाबाद में 24 जून को लगेगी मोबाइल कोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में 24 जून को लगेगी मोबाइल कोर्ट


मुरादाबाद, 19 जून (हि.स.)। मुरादाबाद के जिलाधिकारी डा राजेंद्र पैंसिया ने शुक्रवार को बताया कि दिव्यांगों के लिए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 24 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सर्किट हाउस मुरादाबाद में राज्य आयुक्त (दिव्यांगजन) उत्तर प्रदेश की ओर से मोबाइल कोर्ट आयोजित की जाएगी। जिसमें दिव्यांग अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सीधे राज्य आयुक्त के समक्ष रख सकेंगे। इसके लिए परियोजना निदेशक (डीआरडीए) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story