विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

WhatsApp Channel Join Now
विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न


लखनऊ, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुयी। बैठक का आयोजन विधान परिषद के कमरा नम्बर 77 में किया गया। बैठक में 30 अप्रैल को चलने वाले सदन के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया।

'नारी सशक्तिकरण' विषय पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली, 1956 के नियम-59(9) के अन्तर्गत लोकहित के विषय पर अनवरत चर्चा के लिए प्रस्ताव किया गया, जिसे पारित किया गया।

बैठक में उप मुख्यमंत्री व नेता सदन विधान परिषद केशव प्रसाद मौर्य ने विचार रखे।

बैठक में वित्त एवं संसद कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, एमएलसी सलिल विश्नोई, एमएलसी जासमीर अन्सारी, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी बिच्छे लाल राम, एमएलसी जयपाल सिंह' व्यस्त', एमएलसी आकाश अग्रवाल, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, एमएलसी महेन्द्र सिंह, व विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story