विधायक ने किया बौद्ध विहार राजेपुर का भूमि पूजन

WhatsApp Channel Join Now
विधायक ने किया बौद्ध विहार राजेपुर का भूमि पूजन


फर्रुखाबाद,18 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बौद्ध विहार के पर्यटन विकास हेतु ₹109.30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) द्वारा कराया जाएगा।

इसी क्रम में शुक्रवार को

विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने बौद्ध विहार पर विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर परियोजना के विकास कार्यों का शुभारंभ किया ।

परियोजना के तहत गेटवे, मल्टीपरपज हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर लाइट, टूरिस्ट बेंच, इंटरलॉकिंग, सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से बौद्ध विहार आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर *जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मकबूल, सहायक अभियंता निशांत शर्मा

उपस्थित रहे।

उन्होंने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी।

विधायक ने

इस महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजना के लिए मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनपद फर्रुखाबाद में पर्यटन विकास को निरंतर गति मिल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Share this story