विधायक महेश त्रिवेदी ने निधि से 36 लाख के छह टैंकर जनता को किया समर्पित, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी राहत

WhatsApp Channel Join Now
विधायक महेश त्रिवेदी ने निधि से 36 लाख के छह टैंकर जनता को किया समर्पित, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगी राहत


कानपुर, 27 मई (हि. स.)। नौतपा की चिलचिलाती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच एक सराहनीय कदम उठाते हुए अपनी विधायक निधि से 36 लाख रुपये की लागत से छह शीतल जल टैंकर क्षेत्र की जनता को समर्पित किए हैं। यह पहल खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जो इन दिनों पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। यह जानकारी मंगलवार को किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने दी।

विधायक ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने केशव नगर स्थित भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में विधिवत पूजन के बाद इन टैंकरों को रवाना किया। ये टैंकर आने वाले दिनों में किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर रोज़ाना ठंडा व स्वच्छ पानी वितरित करेंगे। अनुमान है कि लगभग 12 हजार परिवारों को इस पहल से सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा, गर्मी ने लोगों के पीने के पानी की समस्या के समाधान करने का एक छोटा सा प्रयास है। जनता की परेशानियों को समझते हुए यह छोटी सी कोशिश है कि लोगों को थोड़ी राहत मिल सके।

इस जनसेवामूलक पहल पर क्षेत्र के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दाैरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रमिला पांडेय, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उपेंद्रनाथ पासवान, स्वप्निल वरुण, रघुनंदन भदौरिया, जसविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759959 Articles

Share this story