पुलिस एवं एसओजी टीम से मुठभेड़ में लुटेरे बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस एवं एसओजी टीम से मुठभेड़ में लुटेरे बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार


सुलतानपुर, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना कोतवाली नगर मे एक लूट की घटना के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायन सिंह ने शनिवार को बताया कि सात अप्रैल को माइक्रोफाइनेंस कम्पनी में कलेक्शन का कार्य करके रामकृष्ण विश्वकर्मा, पुत्र रामाश्रय जब वापस जा रहे थे, तो इस दौरान इनसे 32,000 रुपये तमंचे के बल पर कुछ लोगों ने छीन लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

आज रात्रि में लगभग 2:30 बजे के सूचना मिली थी कि आसपास माल के बंटवारे के लिए इकट्ठा हुए हैं। कोतवाली नगर की टीम और जनपदीय क्राइम ब्रांच एस ओ जी की टीम ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया । जिसमें पुलिस टीम ने भी अपने बचाव में फायर किए जिसमें लंभुआ निवासी प्रतीक भारती पुत्र रामकृपाल भारती के पैर में गोली लगी है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुई और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। इलाज के लिए घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है ।

घटना में शामिल चारों आरोपितों से जामा तलाशी द्वारा कुल 24500 रुपये बरामद किए गयें हैं। उक्त पैसे के बारे में पूछने पर अभियुक्तगणों ने बताया कि यह पैसे उनके द्वारा लूटे गये थे और उसी के बटवारे के लिए यहां इकट्ठे हुए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story