मीरजापुर: 22 अपराधी 6 महीने के लिए  जिला बदर

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर: 22 अपराधी 6 महीने के लिए  जिला बदर


मीरजापुर, 6 जनवरी (हि.स.)। जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न अपराधों में संलिप्त 22 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया। यह आदेश अपराध पर लगाम लगाने और जिले में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पारित किया गया।अभियुक्तों की सूची में अहरौरा, कटरा, मड़िहान, चुनार सहित विभिन्न क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक था।

जिला बदर किए गए अभियुक्तों के नाम:

रमेश सिंह पटेल उर्फ सुक्खू (थाना अहरौरा)

आकिब अंसारी (थाना कोतवाली कटरा)

नीरज गुप्ता उर्फ छोटई (थाना कोतवाली कटरा)

मोहम्मद फिरोज (थाना कछवां)

द्वारिका प्रसाद बिन्द (थाना जिगना)

विकास (थाना राजगढ़)

गणेश विश्वकर्मा उर्फ अनूप विश्वकर्मा (थाना कोतवाली शहर)

ओमप्रकाश पटेल (थाना लालगंज)

मंटू उर्फ आमिर सुहैल (थाना अहरौरा)

राजाराम हरिजन (थाना विन्ध्याचल)

अरविंद कुमार (थाना मड़िहान)

आकाश उर्फ विक्की (थाना चुनार)

प्रियांशु सिंह उर्फ सूरज सिंह (थाना पड़री)

सुरेंद्र पटेल (थाना लालगंज)

कल्लू शर्मा उर्फ चंचल (थाना अदलहाट)

राजेंद्र कुमार (थाना चील्ह)

सियाराम उर्फ लवकुश (थाना मड़िहान)

मोनू साहनी (थाना चुनार)

दिलीप कुमार (थाना अहरौरा)

सतीश कुमार (थाना पड़री)

राकेश कुमार (थाना मड़िहान)

मन्नू उर्फ शशिकांत (थाना कोतवाली देहात)

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story