पुदीना गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपाय : डॉ. एस.एस. गौरी

WhatsApp Channel Join Now
पुदीना गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपाय : डॉ. एस.एस. गौरी


कानपुर, 04 जून (हि.स.)। पुदीना एक ऐसी औषधीय जड़ी-बूटी है जो गर्मियों के मौसम में गैस, अपच, अम्लता और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। इसके प्राकृतिक गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह बातें गुरुवार को आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. एस.एस. गौरी ने कहीं।

भारत की विज्ञान आधारित आयुर्वेदिक कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज शहर में पुदीना के औषधीय गुणों को लेकर एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में पुदीना के स्वास्थ्य लाभों और आयुर्वेद में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. गौरी ने बताया कि पुदीना में एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि पुदीना का इतिहास लगभग तीन हजार वर्ष पुराना माना जाता है और आयुर्वेद में इसे पाचन तंत्र के लिए लाभकारी जड़ी-बूटी के रूप में वर्णित किया गया है। पुदीना में मौजूद मेंथॉल पाचन के लिए आवश्यक एंजाइमों को सक्रिय करता है, पेट की मांसपेशियों को आराम देता है तथा गैस, अपच, ऐंठन और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर-मार्केटिंग श्रीराम पद्मनाभन ने कहा कि बदलती जीवनशैली और व्यस्त कार्यशैली के बीच लोग प्राकृतिक और प्रभावी स्वास्थ्य समाधानों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी पारंपरिक आयुर्वेद को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और पुदीना आधारित उत्पाद पेट संबंधी समस्याओं के समाधान में उपयोगी साबित होते हैं।

कार्यक्रम में बताया गया कि बाजार में उपलब्ध कई एंटासिड रासायनिक तत्वों पर आधारित होते हैं, जबकि पुदीना आधारित आयुर्वेदिक उत्पाद प्राकृतिक विकल्प प्रदान करते हैं। डाबर का पुदीन हरा ब्रांड करीब 100 वर्ष पुराना है, जिसका उपयोग गैस, अपच, पेट दर्द और अम्लता जैसी समस्याओं में किया जाता है।

कंपनी के अनुसार पुदीन हरा टैबलेट, लिक्विड, पाउडर और फिज सहित विभिन्न रूपों में उपलब्ध है तथा इसमें पुदीना सत्व प्रमुख घटक के रूप में शामिल है। कार्यक्रम में गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने पर भी जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story