मंत्री सुरेश खन्ना अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर विधानसभा कार्यालय पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री सुरेश खन्ना अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर विधानसभा कार्यालय पहुंचे


लखनऊ, 14 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील एवं मुख्यमंत्री योगी की अपेक्षा के अनुसार गुरुवार को 10 कालिदास स्थित अपने सरकारी आवास से विधानसभा स्थित अपने सरकारी कार्यालय तक जाने के लिए साइकिल का प्रयोग किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुसार डीजल पेट्रोल की खपत कम करने विचार को ध्यान में रखते हुए अब वह प्रत्येक सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने दफ्तर जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करेंगे।

श्री खन्ना ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय दायित्व है कि हम डीजल-पेट्रोल जैसे ईंधन को बचाए, क्योंकि सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा इन्हीं पर खर्च होती है। देश में लगभग 85 से 86 प्रतिशत तेल विदेश से लेना पड़ता है, जिसके लिए काफी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को देखते हुए आज समय की मांग भी यही है।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story