पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद में किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण
फर्रुखाबाद, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बस अड्डा परिसर में शौर्य और पराक्रम के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म-जयंती धूमधाम के साथ शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान और माल्यार्पण के साथ किया गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ. सुरभि, पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच से जनपद के विकास को लेकर कई योजनाओं और कार्यों की घोषणा भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार पर्यटन, संस्कृति और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान बीरेंद्र सिंह राठौर, राघवेंद्र सिंह राजू, जितेंद्र सिंह राजावत आदि भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

