शहीदों की स्मृति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा आजाद पार्क : दिनेश प्रताप सिंह

WhatsApp Channel Join Now
शहीदों की स्मृति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा आजाद पार्क : दिनेश प्रताप सिंह


शहीदों की स्मृति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा आजाद पार्क : दिनेश प्रताप सिंह


कानपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। चकरपुर मंडी में 100 फुट ऊंचे तिरंगे की स्थापना और आजाद पार्क का लोकार्पण इसी राष्ट्रीय गौरव की भावना को समर्पित है। यह बातें शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विपणन एवं उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहीं।

चकरपुर स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में कानपुर फ्रूट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आजाद पार्क का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश दिया गया। वहीं, आजाद पार्क को आमजन के लिए समर्पित करते हुए इसे शहीदों की स्मृति और देशभक्ति की भावना से जोड़कर देखा गया। इस अवसर पर एमएलसी अविनाश सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, भाजपा उत्तर उपाध्यक्ष नवाब सिंह, कानपुर नगर ग्रामीण के महामंत्री समर जीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान और क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन कानपुर फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं संयोजक उमेश सिंह तोमर के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में शामिल जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का संदेश दिया। 100 फुट ऊंचे तिरंगे और आजाद पार्क के लोकार्पण के साथ चकरपुर मंडी में राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी एक नई पहचान स्थापित करने का प्रयास किया गया।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766288 Articles

Share this story