पश्चिम बंगाल में सुशासन, विकास एवं जनविश्वास के नए अध्याय का शुभारंभ : नन्द गोपाल नन्दी

WhatsApp Channel Join Now
पश्चिम बंगाल में सुशासन, विकास एवं जनविश्वास के नए अध्याय का शुभारंभ : नन्द गोपाल नन्दी


पश्चिम बंगाल में सुशासन, विकास एवं जनविश्वास के नए अध्याय का शुभारंभ : नन्द गोपाल नन्दी


शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

लखनऊ/पश्चिम बंगाल, 09 मई (हि.स.)। कोलकाता में पश्चिम बंगाल की नई सरकार के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी सम्मिलित हुए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि यह अवसर केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सुशासन, सांस्कृतिक गौरव एवं आर्थिक उत्थान के नए युग में प्रवेश करेगा और सुरक्षित एवं समृद्ध बंगाल की संकल्पना निश्चित रूप से सिद्ध होगी।

मंत्री नन्दी ने कहा कि नमन उनको, जिनके सर्वोच्च बलिदान से बंगाल में सुशासन के नए युग का उदय हुआ है। बंगाल में भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुँचाने की ऐतिहासिक यात्रा अनगिनत समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान से साकार हुई है।

शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर बना यह मेमोरियल केवल एक स्मारक नहीं है, यह उन कर्म योद्धाओं की अमर गाथा है जिन्होंने राष्ट्रवाद, संगठन और जनसेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। आज जब बंगाल में सुशासन और विकास का नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है, तब उन पुण्यात्माओं का तप, संघर्ष और बलिदान प्रत्येक कार्यकर्ता के हृदय को भावविभोर कर रहा है। राष्ट्र और संगठन के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी तपस्वी कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि नमन।

मंत्री नन्दी 'विधान गार्डन' कोलकाता में पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी सुनील बंसल के सम्मान में 'साल्ट लेक सांस्कृतिक संसद' की ओर से आयोजित 'नागरिक अभिनंदन समारोह' में मंत्री नन्दी सम्मिलित हुए। संगठन को सशक्त बनाने और इस ऐतिहासिक विजय को सुनिश्चित करने में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, सुप्रसिद्ध गायिका एवं विधायक मैथिली ठाकुर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story