नगर विकास मंत्री एके शर्मा का प्रयागराज आगमन शुक्रवार को

WhatsApp Channel Join Now
नगर विकास मंत्री एके शर्मा का प्रयागराज आगमन शुक्रवार को


--सर्किट हाउस में करेंगे बैठक एवं जगदगुरू शाडिल्य महाराज से आश्रम में लेंगे आशीर्वाद

प्रयागराज, 25 जून (हि.स)। प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा शुक्रवार को सुबह 10 बजे लखनऊ सड़क मार्ग से चलकर प्रयागराज आ रहे हैं। नगर विकास मंत्री शाम चार बजे प्रयागराज सर्किट हाउस पहुंचेगे। वहां पर संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम और कुम्भ मेला सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। एके शर्मा शाम छह बजे सर्किट हाउस से श्रृंगवेरपुरधाम के श्री निकेनतम श्रृंगवेरपुर धाम में जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त करेगे और वही से सडक मार्ग से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

जगदगुरू रामानुजाचार्य नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महाराज ने बताया कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री के आगमन को श्रृंगवेरपुरधाम के श्री निकेनतम श्रृंगवेरपुर धाम में देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। नगर विकास मंत्री आश्रम में आ रहे हैं। उनसे सनातन धर्म और विकास कार्याें पर चर्चा होगी और उसके बाद वह आश्रम से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि, श्रृंगवेरपुरधाम के श्री निकेनतम श्रृंगवेरपुर धाम में श्रीमद् जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज की ओर से 15 वर्षाें से विशाल अन्न क्षेत्र संचालित हो रहा है। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु और आसपास के लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। शांडिल्य महाराज सनातन धर्म और समाज को नयी दिशा और चेतना भी दे रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story