शराब के नशे में अधेड़ ने लगाई फांसी, माैत

WhatsApp Channel Join Now
शराब के नशे में अधेड़ ने लगाई फांसी, माैत


हमीरपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे के कपाड़िया मुहाल में एक अधेड शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कस्बे के कपाड़िया मुहाल का निवासी रामनारायन उर्फ चट्टू कुशवाहा 48 शराब का आदी था। माता पिता की मौत के बाद यह घर में अकेला रहता था। इसने शराब के नशे में घर के बाहर लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुबह लोगों ने देखा यह फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778920 Articles

Share this story