गंगा में अधेड़ ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

WhatsApp Channel Join Now
गंगा में अधेड़ ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ


मीरजापुर, 19 सितंबर (हि.स.)। औराई मार्ग पर कटरा थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर शुक्रवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झंगन मंगन की गली, गणेशगंज निवासी 50 वर्षीय अजय माली पुत्र रज्जन माली शुक्रवार शाम करीब 6 बजे शास्त्री ब्रिज पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद अचानक गंगा में कूद गए। राहगीरों ने शोर मचाया तो पुल पर भीड़ जुट गई।

सूचना पर शास्त्री ब्रिज पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई। इस बीच अजय माली के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story