संदिग्ध पस्थिति में अधेड़ की मौत, जांच में जूटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध पस्थिति में अधेड़ की मौत, जांच में जूटी पुलिस


संदिग्ध पस्थिति में अधेड़ की मौत, जांच में जूटी पुलिस


देवरिया, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के खोरीबारी-दुबौली क्षेत्र में रह रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को मौत हो गई ।

थानेदार मृत्युंजय राय ने बताया कि

मृतक की पहचान राम अशीष उर्फ गंडोरी राम (60 ) के रूप में हुई हैं,जो मूल रूप से थाना बरियारपुर क्षेत्र, जिला बेगूसराय (बिहार) का रहने वाला हैं।

राम अशीष वर्ष 2007 से देवरिया के खोरीबारी-दुबौली गांव में चन्द्रदेव के पास रह रहे थे। वे जीविकोपार्जन के लिए नाच-गाना कर अपना जीवन यापन करते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उनका अपने पैतृक घर से लंबे समय से संपर्क नहीं था और वे घर भी नहीं जाते थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राम अशीष ने अपने पैतृक खेत भी पहले ही बेच दिए थे, जिसके बाद वे पूरी तरह से यहीं रहकर जीवन यापन कर रहे थे। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story