गंगा में डूबने से अधेड़ की मौत

WhatsApp Channel Join Now
गंगा में डूबने से अधेड़ की मौत


मीरजापुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव निवासी 57 वर्षीय राजेन्द्र निषाद की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सोमवार की रात अधेड़ का शव गंगा में उतराया मिला।

परिजनों के अनुसार राजेन्द्र रविवार की रात अकेले गंगा में मछली मारने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इससे चिंतित परिजन सोमवार सुबह उनकी तलाश में निकले। काफी खोजबीन के बाद ऊंचडीह और भैदपुर गांव के बीच सोमवार की देर शाम गंगा किनारे एक नाव मिली, जिसमें मृतक की चप्पल और मोबाइल रखा हुआ था।

सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने मौके पर जाल डलवाकर खोजबीन कराई। काफी प्रयास के बाद नाव के पास से ही राजेन्द्र का शव बरामद कर लिया गया। विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गंगा में डूबने से मौत का है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story