शिवसैनिकों ने सिद्धपीठ श्री काली माता मंदिर में की महाआरती

WhatsApp Channel Join Now
शिवसैनिकों ने सिद्धपीठ श्री काली माता मंदिर में की महाआरती


मुरादाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे गुट के तत्वावधान में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य आयोजित हो रहे भगवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को लालबाग स्थित सिद्धपीठ श्री काली माता मंदिर में की महाआरती की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे शिवसैनिकों ने माता रानी के चरणों में 51 दीप प्रज्वलित कर महाआरती की। इस अवसर पर शिवसैनिकों ने काली माता जी को चुनरी और श्रृंगार सामग्री अर्पित कर राष्ट्र और धर्म की रक्षा तथा समाज में शांति और समृद्धि की कामना की।

महाआरती कार्यक्रम में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, मुदित उपाध्याय, शिब्बू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, राहुल सिंह, बादाम सिंह, सुरेश सैनी, पंकज पाल, विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, पहलवान अमरचंद, पवन रुहेला, भोले सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story