एमजीयूजी के कृषि विद्यार्थियों ने किया ड्रैगन फ्रूट ऑर्चर्ड का भ्रमण

WhatsApp Channel Join Now
एमजीयूजी के कृषि विद्यार्थियों ने किया ड्रैगन फ्रूट ऑर्चर्ड का भ्रमण


एमजीयूजी के कृषि विद्यार्थियों ने किया ड्रैगन फ्रूट ऑर्चर्ड का भ्रमण


गोरखपुर, 25 सितंबर (हि.स.)।महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के बीएससी (कृषि) तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने महाराजगंज जनपद के मंसूरगंज गांव में प्रगतिशील किसान प्रद्युमन कुमार यादव के हाईटेक ड्रैगन फ्रूट ऑर्चर्ड का शैक्षिक भ्रमण किया।

डॉ. नवनीत सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने फलों के बागों की देखरेख एवं प्रबंधन की प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा और आधुनिक तकनीकों को समझा। प्रद्युमन कुमार यादव ने बताया कि उनके ऑर्चर्ड में ड्रैगन फ्रूट की खेती नेट हाउस के अंदर तथा खुले वातावरण, दोनों में की गई। इसका प्रवर्धन मुख्यतः कटिंग विधि द्वारा किया जाता है, जिसमें स्वस्थ एवं परिपक्व शाखाओं का चयन कर उनका उपयोग रोपण के लिए किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को ड्रैगन फ्रूट की उन्नत बागवानी तकनीकों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक ऑर्चर्ड प्रबंधन, कुशल सिंचाई ड्रिप प्रणाली, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण के वैज्ञानिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की साथ ही, उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती में लागत एवं लाभ के संतुलन को समझाते हुए इसे एक लाभकारी एवं उच्च मूल्य वाली फसल के रूप में प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story